JASHPUR | तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, बीस घंटे बाद निकाले जा सके शव, गांव में पसरा मातम

जशपुर: ज़िले के बोखी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इनके शव आज निकाले गए। हादसा कल दोपहर तब हुआ था जब बच्चे नहाने गए और गहराई में जाकर निकल नहीं पाए।

हादसे में क़रीब दस वर्ष की गायत्री सिंह और आठ बरस के अनुराग यादव की मौत हो गई है। दोनों बच्चे स्कुल से आने के बाद तालाब नहाने खेलने चले गए थे।

अनुराग के पिता संजय यादव दूसरे प्रदेश में कमाने खाने गए हैं जबकि गायत्री के पिता डिकोधर घटना के वक्त जशपुर में थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023