VIRAL VIDEO | दो फीट के दूल्हे को मिली इतनी लंबी और सुंदर दुल्हन, लोगों को हो रही बेहद हैरानी, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

नई दिल्ली: कहते हैं कि अगर लोगों की सोच अच्छी हो तो, बदहाल स्थिति में भी खुश रहने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं। जब एक लड़के का रिश्ता, लड़की से तय होता है तो एक-दूसरे में वो गुण जरूर ढूंढते हैं, जो उन्हें बेहद पसंद हो। हालांकि, कई बार ऐसा नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर की खुशी में ही खुद को खुश रहना पड़ता है। शादी में अक्सर हमने दूल्हे को दुल्हन से लंबा ही देखा है, लेकिन यदि यह सिचुएशन बदल जाए तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। लंबी दुल्हन को कम कद का दूल्हा मिल जाए तो लोग ऐसे देखते हैं, मानो पता नहीं क्या हो गया। सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

लंबी दुल्हन संग दूल्हे ने लिए सात फेरे
इंटरनेट पर एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा और एक दुल्हन अग्नि के चारों सात फेरे लेते हुए नजर आए। फेरे लेते वक्त दुल्हन पीछे-पीछे चल रही होती है, जबकि दूल्हा आगे की ओर बढ़ रहा होता है। वीडियो के शुरुआत में तो दूल्हा नजर नहीं आता, लेकिन कुछ ही सेकंड के बाद ही दूल्हा वीडियो में दिखाई देने लग जाता है। दूल्हे की कद-काठी देखने के बाद लोग बेहद हैरान हो गए, क्योंकि जिस लड़की से वह शादी रचा रहा है, उसकी हाइट करीब-करीब दोगुनी है। लंबी दुल्हन के साथ दूल्हे को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CPpWhOZnUiC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=04c9a805-e8e1-469d-9570-f3618dda5bb3

वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब दो फुट का शख्स एक लंबी दुल्हन के साथ सात फेरे ले रहा है। सात फेरे लेने के दौरान फोटोग्राफर उनकी तस्वीर ले रहा होता है, जबकि उसके आस-पास उनके परिवार के लोग और पंडितजी खड़े होते हैं। दूल्हे ने नीले रंग का शूट पहना होता है, जबकि दुल्हन लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही होती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023