अनोखी तरकीब | पेट्रोल के बढे हुए दामों के खिलाफ रायपुर में सांकेतिक पेट्रोल पंप बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के द्वारा हर जिले में मंहगाई और पेट्रोल के बढे हुए दामों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी दौरान रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध प्रदर्शन करने अनोखी तरकीब लगाई गई.
कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक पेट्रोल पंप बनाया जिसका नाम मोदी आयल रखा. रायपुर के भगत सिंह चौक पर युंका पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने इस अनोखे विरोध प्रदर्शन से लोगो का ध्यान आकर्षित करने में सफलता हासिल की.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023