RAIGARH | शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के बेटे का ट्रेनिंग लेते हुए वीडियो हुआ VIRAL, पिता पूछते हैं कि हाउ इज द जोश

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का अंतिम संस्कार हुआ है। पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंचने के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दुख की घड़ी में परिवार के सभी लोगों की आंखें नम थीं। उग्रवादी हमले में कर्नल अपने परिवार के साथ शहीद हो गए थे।

शहीद कर्नल के बेटे अबीर को कंधा देते वक्त लोगों के आंसू नहीं रूर रहे थे। अबीर के रग-रग में देश सेवा भरा हुआ था। उग्रवादी हमले के बाद ही एक स्पीच वायरल हुआ था। जिसमें अबीर जोशीले अंदाज में स्पीच दे रहे थे। अब अबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में इतनी छोटी उम्र में पिता से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक ग्राउंड में कबीर त्रिपाठी आर्मी ट्रेनिंग से जुड़ी कुछ गतिविधियां कर रहे हैं। अबीर घुटने के बल रेंगते हुए नीचे से गुजर रहे हैं। इसके बाद वह दौड़ लगाते हैं। इस दौरान पिता उन्हें निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में बहुत कम बच्चे ऐसे करते हैं लेकिन अबीर पूरी लगन के साथ ऐसा कर रहे थे।


वीडियो देखकर लग रहा है कि शहीद कर्नल विपल्व त्रिपाठी अपने बेटे को भी आर्मी में ही भर्ती करवाना चाहते थे। अबीर इस वीडियो में साइकल चलाते भी दिख रहे हैं। सारी गतिविधि हो जाने के बाद उनके पिता पूछते हैं कि हाउ इज द जोश, इसके बाद अबीर भी उसी अंदाज में जवाब देते हैं।

गौरतलब है कि शहदी कर्नल विप्लव त्रिपाठी दो भाई हैं। उनके छोटे भाई अनय त्रिपाठी भी आर्मी में ही अफसर है। दोनों भाइयों ने रीवा स्थित सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी। कर्नल विप्लव त्रिपाठी के दादा भी स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। वहीं, पिता सुभाष त्रिपाठी एक स्थानीय दैनिक अखबार के संपादक हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023