RAIPUR | 10वीं बोर्ड की रिजल्ट का इंतजार कल खत्म, शिक्षा मंत्री कल करेंगे ऑनलाइन जारी, जानिए कैसे दिए जाएंगे नंबर

रायपुर: दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। कल सुबह शिक्षा मंत्री पे्रमसाय सिंह ऑनलाइन जारी करेंगे । आपको बता दें कि कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पायी हैं इसलिए आइसमेंट के आधार पर परिणाम दिए गए हैं। कल सुबह परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

बताते चलें कि जिन छात्रों ने असाइनमेंट नहीं बनाए हैं या आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल नहीं किए हैं, उन्हें उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे। यदि छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं होंगे तो अपने अंकों के सुधार के लिए उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड दसवीं के छात्रों का आंतरिक मूल्याकंन के आधार पर तैयार किा है।

वहीं जिन छात्रों ने कोरोना के चलते प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दी है। उन्हें आवश्यक न्यूनतम अंक दिए जाएंगे। छात्र को प्रत्येक थ्योरी में न्यूनतम 72 से 75 अंक दिए जाएंगे। वहीं बाकी विषय के लिए अधिकतम 29 से 30 अंक दिए जाएंगे। प्रायोगित परीक्षा के लिए 68 से 70 अंक मिलेंगे।

ओपन स्कूल की बात करें तो प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए न्यूनतम अंक दिए जाएंगे। यदि छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं है तो उन्हें भी परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023