Bhilai | सुबह नींद खुली तो पत्नी थी गायब, खोजबीन करने पर संदिग्ध हालत में जीजा के कमरे में मिली, विरोध किया तो मिली खौफनाक सजा

भिलाई: एक युवक ने शादी के बाद ऐसा धोखा खाया कि उसके संबंध तार-तार हो गए। युवक की सुबह 4 बजे नींद खुली, देखा तो पत्नी बिस्तर में नहीं थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद वह ढूंढने निकला तो जीजाजी के कमरे में वह संदिग्ध हालत में मिली। जब पत्नी को इस हरकत के लिए उसने डांटा तो जीजाजी ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर डाली। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी खूब मार खानी पड़ी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बासिन में रहने वाला राजेश चतुर्वेदी अपनी पत्नी कीर्ति के साथ अपनी बड़ी बहन के घर आया था। जय स्तंभ चैक के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम को परिवार सहित देख रहे थे। इसी बीच राजेश को नींद आयी तो वह घर चला गया। सुबह 4 बजे उसकी नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थी। उसे ढूंढने के लिए वह उठा तो जीजाजी के कमरे आवाज आने लगी।

जब राजेश अपने जीजाजी जागेश्वर के कमरे में गया तो वहां कीर्ति संदिग्ध हालत में दिखी। यह देखकर राजेश बिगड़ गया और उसे डांटने लगा। इस बात से जागेश्वर बिगड़ गया और राजेश को लात-घूसों से पीटने लगा। शोर-शराबा सुनकर जागेश्वर की पत्नी भी वहां आ गयी। जागेश्वर ने उनको भी बुरी तरह से पीटा। उसकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश ने भी अपना इलाज कराया और फिर बुधवार देर शाम जामुल थाने आकर थ्प्त् दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने जीजा जागेश्वर पर मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023