LIFESTYLE | लद्दाख की सैर करना चाहते हैं, IRCTC लेकर आया है सबसे सस्ते टूर पैकेज, यहां पढ़िए पूरी डिटेल

नई दिल्लीः लद्दाख का नाम सुनते ही शीशे सी झिलमिलाती शांत झील, गगनचुंबी पर्वतमाला और रोमांच पैदा करने वाले एडवेंचर स्पोर्ट की तस्वीर सामने आ जाती है। तो अब इस बेमिसाल खूबसूरती को तस्वीर से बाहर निकालिए और खुलकर मजा लीजिए लद्दाख की नैचुरल ब्यूटी का। यदि आप कम बजट के कारण लद्दाख जाने की बस सोच ही रहे थे तो अब भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी आईआरसीटीसी आपके लिए लद्दाख टूर पैकेज लेकर आई है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में…

यह टूर पैकेज सितंबर के महीने के लिए हैं यहां प्त्ब्ज्ब् ने ताजमहल की नगरी आगरा से लद्दाख के लिए टूर पैकेज पेश किया है। सितंबर के महीने में यह टूर 3 बार आयोजित किया जाएगा। टूर 8 दिन और 7 रातों का है। यात्रियों को हवाई जहाज के माध्यम से लद्दाख की सैर कराई जाएगी। आइए अब पता करते हैं इस टूर पैकेज की कीमत, बुकिंग का तरीका, यात्री सुविधाएं, पर्यटन स्थल और रहने एवं घूमने की पूरी जानकारी।

सितंबर में 3 बार ऑपरेट होगा टूर
सितंबर का महीना अक्सर ऑफ सीजन माना जाता है। ऐसे में यह मौका उन ट्रैवलर्स के लिए मुफीद होता है, जो बजट को लेकर ज्यादा संजीदा रहते हैं। बता दें कि आगरा से लद्दाख घूमने के लिए हवाई यात्रा पैकेज की तीन तारीखें हैं। यह हवाई टूर 14 सितंबर, 21 सितंबर और 28 सितंबर को शुरू होगा। यात्रा की शुरुआत आगरा से होगी। यहां से यात्रियों को सड़क के रास्ते दिल्ली पहुंचाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट से लद्दाख के लिए आपका सफर शुरू होगा। आगरा से दिल्ली जाने के बाद दिल्ली में एक रात थ्री स्टार होटल में बिताने की व्यवस्था है। यहां यात्रियों के डिनर की भी व्यवस्था होगा।

ये होगी टूर की अवधि
टूर शुरुआत समाप्ति
1 14.09.2022 21.09.2022
2 21.09.2022 28.09.2022
3 28.09.2022 05.10.2022

जानिए लेह में कहां की होगी सैर
इस टूर पैकेज में आपको लेह में एक थ्री स्टार होटल में ठहराया जाएगा। यहां आपको प्रसिद्ध बौध स्तूप एवं मठ के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गांव की सैर एवं स्थानीय जगहों की सैर कराई जाएगी। आपको विश्व प्रसिद्व पेेन्गॉन्ग झील का भ्रमण भी कराया जाएगा।

कैसे कराएं बुकिंग
यह पैकेज आईआरसीटीसी की वेबसाइटपर उपलब्ध है। इस प्रकार आप ऑनलाइन इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन स्थित पर्यटक सुविधा केन्द्र से भी बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023