WAR MOVIE SONG | वाणी कपूर ‘घुंघरू’ सॉंग के लिए हर दिन 6 घंटे जिम करती थी. देखिये कातिलाना अंदाज

बॉलीवुड डेस्क:

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के बीच ‘वॉर’  (war) शुरू हो गई है, लेकिन अभी पर्दे पर इस वार को देखने में कुछ समय शेष बचे हैं। बॉलीवुड के एक्शन स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ  की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर के बाद आज फिल्म का पहला गाना ‘घुंघरू’ (Ghungroo) सामने आया है। ‘घुंघरू’ गाने में ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर काफी शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वाणी कपूर इस गाने में काफी ज्यादा हॉट लग रही है। एक मीडिया इंटरव्यू में वाणी ने बताया की ‘घुंघरू’ गाने के लिए वाणी ने 3 महीने तक की कड़ी मेहनत की, हर दिन 6 घंटे जिम और प्रैक्टिस में बीतते थे.

आपको बता दें कि इस गाने के सिंगर्स और कंपोजर्स की बात करें तो इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस हैं।  ‘घुंघरू टूट गए’ सॉन्ग को फ्रांस के कोर्सिका में शूट किया गया है। रिलीज होते ही इस सॉन्ग को 6 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने को बहुत खूबसूरती से शूट किया गया है। गाने की रिलिक्स और म्यूजिक सुनकर आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। 

यहां देखें गाना

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023