Bharat Timeline 2023

साल 2023 में कई इतिहास रचे गए और कई हादसों के सामना कर फिर से उभरा देश

साल 2023 की सभी अहम घटनाएं फोटोस में देखिये यहाँ...

www.centralindi.news

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

जनवरी

भारत की कई प्रतिष्ठित महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ काफी कड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

फरवरी

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी के टेस्ट टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करके क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया था, टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर-1 टीम बन गई थी।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

मार्च

कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा, राहुल गांधी को सूरत अदालत द्वारा मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

अप्रैल

भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया और दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया। भारत की जनसंख्या अगले तीन दशकों तक बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि, उसके बाद धीरे-धीरे इसमें गिरावट आने लगेगी।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

अप्रैल

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

अप्रैल

कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल को एक महीने तक लगातार पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

मई

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच भारी झड़प हुई थी। आगजनी, अपहरण और हत्याओं से पूरा मणिपुर जल रहा था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

मई

28 मई को भारत को नया और अत्याधुनिक संसद भवन मिला, 971 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन लोकसभा में 888सांसदों और राज्यसभा में 300 सांसदों को समायोजित कर सकता है।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

जून

2 जून को ओडिशा में चेन्नई की ओर जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

जुलाई

मणिपुर में हुई हिंसा के बाद वहीँ का एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में कई पुरुष लेकर घूम रहे थे और उनका वीडियो बना रहे थे।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

जुलाई

भारत ने 14 जुलाई को एक ऐतिहासिक कदम उठाया था, भारत ने अपना चंद्रयान मिशन-3इसी दिन लॉन्च किया था। यह पुरे भारतवर्ष के लिए गौरव का क्षण था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

जुलाई

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पूरे राज्य को विनाशकारी भूस्खलन और बाढ़ का सामना करना पड़ा था। इस आपदा ने पूरे खूबसूरत पर्यटन स्थल की खूबसूरती को खत्म कर दिया था और करोड़ों की संपत्ति तबाह कर दी थी।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

अगस्त

23 अगस्त को भारत ने अपने चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड करवाकर इतिहास रच दिया था। चांद की दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत इकलौता देश बन गया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

सितम्बर

नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। कई शक्तिशाली वैश्विक नेताओं ने भारत की राजधानी में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

अक्टूबर

एशियन गेम्स में भारत ने 100मेडल के आंकड़ा छूकर एक और इतिहास रच दिया। भारत ने हांगझोऊ 2023में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदक जीते।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

अक्टूबर

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया था और सर्वसम्मति से समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

नवंबर

उत्तराखंड में सिल्क्यारा सुरंग ढह जाने से 41मजदूर उसी में फंस गए और एक-एक सांसों के लिए लड़ने लगे थे। दुर्भाग्यवश टनल का रास्ते पर पहाड़ धसने से मजदूर टनल में फंस गए।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

नवंबर

19 नवंबर को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल खेलते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। 40रातों तक भारतीय टीम के अजेय की तरह आगे बढ़ने बाद 41वीं रात को ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल जीता था।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

दिसंबर

3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनावी परिणाम सामने आए थे, जहां तीन राज्यों में भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई थी। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।

www.centralindi.news

Bharat Timeline 2023

दिसंबर

लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ लोग अंदर कूद गए और कैन से पीले रंग का धुंआ छोड़ दिया। हालांकि, थोड़ी ही देर में सांसदों द्वारा उन पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद आरोपी सत्ता विरोधी नारे लगाने लगे थे।