Kondagaon | दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे नारंगी नदी, नहाते वक्त 3 बच्चे पानी में डूबे, 2 के शव बाहर निकाले गए

कोंडागांव: वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे, उन्हें क्या पता था कि काल उनके लिए वहां जाल फैलाए बैठा हुआ है। तीन दोस्त पानी में खेलने के लिए उतरे और तीनों की वहीं जलसमाधि बन गयी। मामला नारंदी नदी का है, जहां अमोख ठाकुर का जन्मदिन बनाने गए 8 स्कूली बच्चों में से तीन की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार सभी 11वीं के छात्र थे और वे चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़तें हैं। वे कोंडागांव से संबलपुर के लिए निकले थे। सभी बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे लेकिन तीन गहरे पानी के भीतर चले गए और डूबने लगे। अन्य बच्चों ने उन्हें डूबता देखकर ग्रामीणों को बताया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और तीन बच्चों की जल समाधि बन गयी थी। ग्रामीणों नदी से कामरान और आमोख का शव निकाला।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023