RAIPUR | कल से थमेंगे बसों के पहिए, बस संचालकों ने किया हड़ताल का ऐलान, किराया बढोत्तरी के साथ रखेंगे अन्य मांग

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस संचालकों ने कल यानी मंगलवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस ऐलान के बाद करीब 12 हजार बस नहीं चलेंगी। बताते चलें कि काफी समय से बस संचालक यात्री किराया बढ़ाने की मांग रखते हैं।

इससे पहले भी उन्हांने मांग न माने जाने पर हड़ताल का ऐलान किया था। आज बूढ़ापारा पर बस संचालकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आयी है। गाइडलाइन की वजह से बस संचालन में भी कठिनाई आ रही है। संचालकों ने बस किराया में 40 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मांग की है। इसके अलावा जो बस चल नहीं रही हैं,उनके टैक्स को माफ करने की मांग भी रखी गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023