पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, पति होटल में है प्रेमिका के साथ, जब पुलिस पहुंची तो सामने आया ये सच

आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में पति के प्रेमिका के साथ रुके होने की जानकारी पत्नी ने सोमवार को पुलिस को दी। इस पर पुलिस होटल पहुंची। होटल के कमरे में पति अकेला ही मिला। इस पर पति-पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।

मामले के अनुसार, दंपती की शादी को कई साल हो चुके हैं। उनके बच्चे भी हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति मारपीट करता है। उसके एक युवती से प्रेम संबंध हैं। घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं भरी है। वह एक होटल में युवती के साथ रुका है।

इसकी जानकारी पर पुलिस होटल में पहुंची, लेकिन वह अकेला मिला। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पत्नी ने की थी। होटल में पति अकेला मिला। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। बाद में पत्नी ने ही पति की जमानत कराई। इसके बाद दोनों घर चले गए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023