BALOD | एक साल तक महिला से किया दुष्कर्म, 10 साल की बेटी का ख्याल रखने का दिया झांसा, गर्भवती हुई तो शादी से किया इंकार

बालोद: अपने पति से अलग रह रही महिला को युवक ने प्यार का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला के साथ उसकी 10 साल की बेटी भी रहती थी। युवक ने कहा कि वह उसके बच्ची और गर्भ में पल रहे मासूम का ख्याल रखेगा। महिला उसके बहकावे में आ गयी लेकिन बाद में युवक मुकर गया जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला डौंडीलोहारा ब्लॉक के एक गांव का है। जहां 35 वर्षीय महिला पिछले कुछ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। उसकी पहले पति से 10 साल की बेटी भी है, जो उसके साथ रहती है। कुछ दिनों बाद उसकी पहचान आरोपी दानी कुमार से हुई। दोनो में नजदिकियां बढ़ी और दोनो ने एक-दूसरे के साथ कई बार संबंध बनाएं। महिला आरोपी के बच्चे की मां बनने वाली थी।

आरोपी ने कहा कि वह महिला की बेटी और आने वाले बच्चे का ख्याल रखेगा। बाद में आरोपी ने कह दिया कि वह उसका बच्चा नहीं है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)(एन) के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया हैै। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैै।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023