प्रेमी के साथ बेखौफ घूम रही थी महिला, पति ने देखा तो खोया आपा, फिर….

लखनऊ: एक महिला को अपने प्रेमी के साथ घूमना बेहद भारी पड़ गया। जब पति ने उसे देखा तो चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर डाली। स्थानीय लोगों ने उसे देखा है और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम अफसाना था। उसका पति रफीक की गायत्रीनगर में दुकान है वह दर्जी का काम करता है। रफीक और अफसाना की आपस में बनती नहीं थी। अफसाना की एक युवक से दोस्ती थी, जो रफीक को बिलकुल पसंद नहीं थी। उसने कई बार अफसाना को समझाने की कोशिश की। शनिवार की सुबह अफसाना अपनी 5 साल की बेटी को छोड़कर कही गई हुई थी। बेटी के रोने पर उसने अफसाना की तलाश शुरू की।

पूरा दिन रफीक को अफसाना नहीं मिली और शाम को वह अपने प्रेमी के साथ गली में घूमते हुए नजर आयी। पत्नी को देखकर रफीक ने अपना आपा खेा दिया और चाकू लेकर दौड़ने लगा। अफसाना पति का यह हिसंक रवैया देखकर डर गयी और भागने लगी। रफीक ने उसे पकड़ दिया और तबातोड़ चाकू से कई वार कर दिए। स्थानीय लोगों ने रफीक को पकड़ लिया और अफसाना को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023