World Population Day | दुनिया बूढ़ी हो रही है; आबादी के बीते कल, आज और आने वाले कल पर नॉलेज रिपोर्ट…

नई दिल्ली:

दुनिया बूढ़ी हो रही है। यूएन के मुताबिक पहली बार 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी पांच साल तक के बच्चों से ज्यादा हो गई है। 2050 में बुजुर्गों की संख्या बच्चों से दो गुनी होगी। तब 210 करोड़ बुजुर्ग होंगे। एक और बात… भारत 2027 में 145 करोड़ आबादी के साथ चीन को पीछे छोड़ देगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा। 12 हजार साल में से 6200 साल भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा रही है।

चीन 259 साल से भारत से आगे है, 8 साल बाद भारत दुनिया में नंबर-वन

  • हिस्ट्री डेटाबेस ऑफ द ग्लोबल एनवॉयरमेंट रिपोर्ट के मुताबिक 12 हजार साल में दुनिया में जन्मे लोगों में से 49.7% भारत और चीन में पैदा हुए। ईसा पूर्व 4440 से 1760 ईसवी तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा रही। फिर चीन आगे हो गया।
  • ईसा पूर्व 10 हजार साल तक सर्वाधिक आबादी मैक्सिको में थी। ईसा पूर्व 5050 में चीनी आबादी मैक्सिको से अधिक हो गई।
  • अब तक 10 हजार करोड़ लोग पैदा हुए। इनमें से 6.9% आबादी जिंदा है।
  • साल 1800 में पहली बार आबादी 100 करोड़ पहुंची और 1989 में 500 करोड़।

दुनिया का हर 11वां शख्स बुजुर्ग है, 30 साल में किशोरों से भी अधिक होंगे 65+ के लोग

  • 2019 में दुनिया की आबादी 770 करोड़ है। इसमें चीन और भारत का हिस्सा क्रमशः 19% और 18% है, यानी 37% आबादी सिर्फ दो देशों में हैं। मौजूदा दर से 2050 तक भारत की आबादी 27.3 करोड़ बढ़ेगी।
  • अभी दुनिया का हर 10वां शख्स बुजुर्ग है, 2050 तक हर छठा शख्स होगा। तब दुनिया में बुजुर्गों की संख्या किशोरों से ज्यादा होगी।
  • अभी आबादी बढ़ने की दर सबसे कम 1.1%, अभी दुनिया में सबसे कम बच्चे

बढ़ती आबादी के कारण अनाज और पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बनेगी

  • यूएन के अनुसार दुनिया की आबादी 2030 तक 850 करोड़ होने का अनुमान है। 2050 तक 970 करोड़ व 2100 तक यह 1090 करोड़ होगी। फिर अनाज और पानी की कमी के कारण आबादी घटने लगेगी। अमेरिकी वैज्ञानिक पीटर वार्ड कहते हैं कि इतनी आबादी को खिलाने के लिए धरती के हर हिस्से पर अन्न उगाना होगा। 
  • 1990 में दुनिया में प्रति महिला बच्चा पैदा करने की दर 3.2 थी, जो अब 2.5 पहुंच गई है। भारत के 23 राज्यों में यह दर 2.1 के नीचे है।
  • 2031 तक भारत में आबादी बढ़ने की दर घटकर 1% पर आ जाएगी और इसके अगले 10 साल में यह दर महज 0.5% रह जाएगी।
  • 42.6 करोड़ लोगों की उम्र 2050 तक 80 साल से अधिक होगी। अभी 14.3 करोड़ है। भारत में हर सातवां शख्स 65 पार होगा।
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023