Entertainment | इन भोजपुरी सुपरस्टार के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, एक ने चाचा के दिए हुए नाम से बना ली पहचान

नई दिल्ली: ‘नाम में क्या रखा है’… यह डायलॉग आपने कई बार सुना होगा। लेकिन ये नाम ही तो है जो किसी के लिए उसकी पहचान होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया और आज अपने नए नाम के साथ ही पहचाने जाते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी फिल्मों में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो अपने असली नाम से नहीं बल्कि अपने नए नाम से जाने जाते हैं। फिल्मों में आने के बाद इन एक्टर्स ने अपना नाम बदल लिया और आज वह उसी नाम के साथ काम करते हैं। यहां तक की कई एक्टर्स का कहना है कि वह खुद भी अपना असली नाम भूल चुके हैं। चलिए जानते हैं भोजपुरी के उन एक्टर्स के बारे में जिनका असली नाम फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद गुमनाम हो गया।

खेसारी लाल यादव 
भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम है। वह जिस भी फिल्म में हो उसका सुपरहिट होना पहले से तय माना जाता है। लेकिन फिल्मों में आने से पहले खेसारी का उसली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव था। क्योंकि वह बहुत ज्यादा बोलते थे इसलिए उनका नाम खेसारी रख दिया गया। बिहार में खेसारी का मतलब एक तरह की दाल से है, जिसे ज्यादा खाने पेट खराब हो जाता है।

निरहुआ
भोजपुरी सिनेमा के शाहरुख खान कहे जाने वाले निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका असली नाम है दिनेश लाल यादव है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनका नाम निरहुआ पड़ गया।

रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की रानी बन चुकीं रानी चटर्जी मुस्लिम हैं। उनका असली नाम साबिहा अंसाली है। भोजपुरी फिल्में में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। ये नाम उनके लिए काफी लकी रहा है और आज वह भोजपुरी फिल्मों की क्वीन बन चुकी हैं।

मोनालिसा
भोजपुरी फिल्मों में अपने डांस से आग लगाने वाली मोनालिसा आज भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ कई बड़े टीवी शोज में काम कर रही हैं। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा के चाचा उन्हें मोनालिसा करते थे। भोजपुरी फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अंतरा से मोनालिसा कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023