CG Assembly Election | छग में मंत्री अकबर पर विवादित बयान से बुरे फंसे असम के मुखयमंती हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) , चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) द्वारा दिया गया विवादित बयान उन्हें भारी पड गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने पूर्व की तरह इस बार भी विवादित बयान दिया। लेकिन इस बार बिगड़े बोल के चलते उन्होंने मुसीबत मोल ले ली. चुनाव आयोग ने इस बयान को कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करार देते हुए नोटिस जारी कर दिया है. यह बयान मंत्री अकबर के खिलाफ था.

ये है मामला और बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) भाजपा के स्टार प्रचारक हैं. इन दिनों छत्तीसगढ़ में चुनाव ( CG Assembly Election ) के चलते विभिन्न रैलियों और सभाओ को सम्बोधित कर रहें है. इसी क्रम में वे छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. एक रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के प्रत्यासी ‘अकबर’ पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा की “एक अकबर अगर एक जगह पर आता हैं तो वे सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, ये बात भूलिए मत. इसलिए जितनी जल्दी हो सके उस अकबर को आप विदा कीजिए नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी.”

उन्होंने यह भी कहा की “हमारे देश में कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद ती शुरुआत हुई. आज छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और हमारे असम जैसे राज्यों में आदिवासियों को हर दिन धर्मांतरण के लिए उकसाया जाता है. जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो भूपेश बघेल बोलते हैं हम लोग सेक्यूलर हैं. हिंदू को मारना-ठोकना क्या आपका सेक्यूलरिज्म है? ये देश हिन्दू का देश है और ये देश हिन्दू का ही रहेगा. ये सेक्यूलरिजम की भाषा हमें मत सिखाइए.”

इसके बाद अब कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. ‘अकबर’ वाले दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अब बुरे फंस गए हैं. मामले में चुनाव आयोग ने हिमंत बिस्वा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब मांगा है.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023