अशोक बने मेडिकल कॉलेज चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ इकाई के अध्यक्ष

जगदलपुर: चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ मेडिकल कॉलेज इकाई का गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में तीन प्रत्याशी सन्नी नाग, अशोक बघेल और सुकलाल नेताम रहे। दोपहर 1 से 3 बजे तक चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

चुनाव में 115 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें सुकलाल नेताम को 2 मत, सन्नी नाग को 34वोट और अशोक बघेल को 75 वोट मिले। वोटों की गिनती के बाद अशोक बघेल को 41मतों से विजयी घोषित किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023