कृषि बिल | कांग्रेस ने किया पैदल मार्च का आयोजन : राजभवन के बहार कोंग्रेसी बैठे धरने पर

रायपुर: राजधानी रायपुर में कृषि बिल के विरोध में आज कांग्रेस ने पैदल मार्च का आयोजन किया है। कोंग्रेस द्वारा आयोजित यह पैदल मार्च राजीव भवन से राजभवन पंहुचा। राजभवन के बहार जमकर नारेबाजी के साथ कोंग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं. इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा, शैलेष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

बता दें की कृषि बिल संसद में पारित हो चूका है एवं .इस कृषि बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत भी कर दिए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023