डोनेशन ऑन व्हील को मिल रहा लोगों का साथ: जरूरतमंदों की मदद को सामने आ रहे समाज प्रमुख

भिलाई: लॉकडाउन में जररूतमंदों तक राशन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने व मददगारों से सामग्री लेने के लिए महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर डोनेशन ऑन व्हील्स की शुरुआत की गई। महापौर व विधायक की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है। डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने अब कई समाज व संस्थाएं आगे आ रही हैं। यही नहीं लोग व्यक्तिगत रूप से भी सहायता पहुंचा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज गोंडवाना समाज भिलाई आलू, प्याज, तेल, दाल, आटा व सूखा खाद्य राशन का योगदान डोनेशन ऑन व्हील्स को दिया गया। इसी प्रकार वार्ड 38 निवासी राहुल शर्मा द्वारा 2000 किलो हरी सब्जियों का योगदान दिया गया। इस मानवीय कार्य में प्रदेश सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ भी आगे आया और हरी सब्जी का योगदान दिया गया। अमरेश गिरी और शशिकांत साव के द्वारा 2000 किलो कच्चे केले का योगदान दिया गया। युवा यादव कल्याण परिषद भिलाई के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव द्वारा समाज के लोगो की उपस्थिति में 5 क्विंटल हरी सब्जी का योगदान किया गया। ताकि जरूरत मंद लोगों की मदद की जा सके। लॉक डाउन में कोई भी व्यक्ति या परिवार को भूखा ना सोना पढ़े।इसी उद्देश्य से महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023