दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, खुद को किया आइसोलेट

रायपुर : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। उन्हें हल्की बुखार और गले में खराश की शिकायत है। जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिए है। साथ ही अरविंद की सारी मीटिंग्स भी रद्द कर दी गई हैं। वही कल उनका कोरोना जाँच किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार रविवार को दोपहर बाद से ही उन्हें गले में खराश और बुखार की शिकायत हो रही थी। डाक्टरों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मंगलवार को कोरोना जांच कराएंगे।

आपको बता दे कि दिल्ली में दिनोंदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली में ताजा हालात बेहद नाजुक एवं खतरनाक बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं। वही अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023