देवभोग | तहसील कार्यालय के लिपिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारी पर लगाए आरोप

फारूक मेमन / गरियाबंद: देवभोग तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक ने आत्महत्या कर ली है, मृतक का नाम शुभम पात्र है, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बात लिखी है।

शुभम पात्र

देवभोग तहसील में सहायक लिपिक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ शुभम पात्र उम्र 25 वर्ष ने आज अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज जब वह अपने मकान से 11 बजे तक बाहर नही निकला तो पड़ोसियों ने पुलिस व तहसील को सूचना दिया। नायब तहसीलदार के उपस्थिति में दरवाजे का ताला तोडा गया।शव पंखे पर लटका मिला, पास के बिस्तर में सूसाइड नोट भी पड़ा हुआ था।

जिसमे उसने तहसील में पदस्थ जिम्मेदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पुलिस के अलावा एसडीएम अनूपम आशीष टोप्पो, तहसीलदार बी एल कुर्रे पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर रहे है।

शुभम ने लिखा है कि गरियबन्द में रहने वाली मा की तबियत खराब रहती है, लिखित छूटी मांग कर देखभाल के लिए जाता था। कोटे में छूट्टी रहने के बावजूद उसे अवैतनिक कर प्रताड़ित किया जा रहा है।प्रताड़ना से तंग आकर खुदखुसी करने की बात लिखा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023