धान के समर्थन मूल्य में मामूली वृद्धि से केंद्र सरकार का दोहरा चेहरा उजागर

रवि शुक्ला

मुंगेली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के मुंगेली जिलाध्यक्ष सागर सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 53 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। जिसका विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहाकि केंद्र की मोदी सरकार जिस तरह से अपने आपको किसान हितैषी कहती आयी है लेकिन दूसरी तरफ दोहरी मानसिकता देखने को मिली है। किसानों के साथ ही छलावा करते हुए समर्थन मूल्य में मात्र 53 रुपये की मामूली वृद्धि करते हुए किसानों के साथ छल किया है।

वही अध्यक्ष ने आगे बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार शुरू से ही किसानों के साथ खड़ी नजर आयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों से किये गए सभी वादों को पूरा किया गया है। पूरे देश मे छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है जहां अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों का एक एक दाना धान सरकार के किये गए वादों के तहत 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल के दर से खरीदी किया गया है। साथ ही किसानों का करोड़ो रुपयों का कर्ज माफ़ भी किया गया है।

वही शासन की न्याय योजना के तहत 57 सौ करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों मे चार किश्त के माध्यम से दे रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सागर सिंह ने कहाकि हमारे द्वारा आगे भी केंद्र सरकार के गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। प्रदेश सरकार हर समय किसानों के साथ है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता थानेश्वर साहू,सेवादल के जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ललिता सोनी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार साहू,पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी,पार्षद दिलीप राहुल कुर्रे,यशवंत सोनी,राजा माणिक,कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी अभिलाष सिंह,टीपू खान,आदर्श प्रिंशु दुबे,परवेज अख्तर,अमित लाल,लोरमी से भागवत साहू,विद्यानंद चंद्राकर, सलमान अली,देवी जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023