पति को बेडरूम में पकड़ा समलैंगिक संबंध बनाते, उत्पीड़न के केस में कोर्ट में हुई सुनवाई

भिलाई : पत्नी ने पति को दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाते पकड़ लिया, जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंच गया है। पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किए जाने की मांग की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला भिलाई के नेवई थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। आरोपी पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और महिला एचआर मैनेजर है। महिला के ससुराल वालों ने शादी के वक्त 25 लाख रुपए और गृहस्थी का सामान लिया था। पति शादी के बाद से ही महिला से दूरी बनाए रखता था। एक दिन वह ऑफिस से जल्दी घर लौटी तो पति को उसके एक दोस्त के साथ बेडरूम में पकड़ लिया।

महिला का आरोप है कि तब आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रजिस्टर में साइन करवाते हुए यह बात किसी न कहने को कहा था। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट में महिला का कहना था कि उसने मामले में पुलिस से शिकायत की तो सिर्फ उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023