बस्तर जिले में शनिवार को रहेगा सम्पूर्णं लाॅकडाउन

जगदलपुर: बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने आदेश जारी कर शनिवार को पूरे बस्तर जिले में एक दिन का सम्पूर्णं लाॅकडाउन घोषित किए। पूर्व में कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत् 31 मई तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कुछ प्रतिष्ठान को छोड़कर शेष प्रतिष्ठान को प्रतिबंधित किया गया था।

साथ ही पूर्व में जारी 17 मई के आदेश अनुक्रम में बस्तर जिले में अन्य गतिविधियां टेक्सी, जीप, आॅटो, रिक्शा, ई रिक्शा को परिवहन करने की अनुमति प्रदान की गई है। उपरोक्त आदेश एवं समय-समय पर जारी प्रतिबंध एवं उसमें दी गई छूट आदेश के अन्य शर्ते यथावत रहेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023