बिग ब्रेकिंग | लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा , ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिलेगी छूट

4 मई से शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन और दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा। हालांकि इसमें पहले की तुलना में ज्यादा छूट रहेंगी। बस, ट्रेन, मेट्रो, विमान जैसे सार्वजनिक वाहन फिलहाल बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थान भी इस दौरान बंद रहेंगे।

शुक्रवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से प्रभावित इलाकों की सूची जारी की थी। इसके मुताबिक देश भर के 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेड जोन में किसी तरह की गतिविधियों की छूट नहीं होगी। हालांकि ऑरेंज और ग्रीन जोन में छूट रहेगी।

रेड जोन वाले जिलों में किसी गतिविधि की छूट नहीं

शुक्रवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से प्रभावित इलाकों की सूची जारी की थी। इसके मुताबिक देश भर के 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेड जोन में किसी तरह की गतिविधियों की छूट नहीं होगी। हालांकि ऑरेंज और ग्रीन जोन में छूट रहेगी। गृह मंत्रालय द्वारा मंजूर विशेष कार्यों के लिए रेल और सड़क यातायात के साथ विमानों को भी इजाजत होगी।

यहां देखिए ज़ोन्स राज्यवार लिस्ट

राज्यरेड ऑरेंज ग्रीन कुल
अंडमान एंड निकोबार1023
आंधप्रदेश57113
अरुणाचल002525
असम033013
बिहार5201338
चंडीगढ़1001
छत्तीसगढ़112527
दादर नगर हवेली0011
अंडमान दमन दीव0022
दिल्ली110011
गोवा0022
गुजरात919533
हरियाणा218222
हिमाचल प्रदेश06612
जम्मू एंड कश्मीर412420
झारखंड191424
कर्नाटक3131430
केरल210214
लद्दाख0202
लक्षद्वीप0011
मध्य प्रदेश9192452
महाराष्ट्र1416636
मणिपुर001616
मेघालय011011
मिजोरम001111
नगालैंड001111
ओडिशा362130
पुड्ड्चेरी0134
पंजाब315422
राजस्थान819633
सिक्किम0044
तमिलनाडु1224137
तेलंगाना618933
त्रिपुरा0268
उत्तर प्रदेश19362075
उत्तराखंड121013
पश्चिम बंगाल105823
कुल130284319733
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023