BIRTHDAY SPECIAL । रणवीर की तीन हिट मूवीज जिन्होंने उनके प्रोफेशनल कैरियर को बनाया जबरदस्त

नई दिल्ली: रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर के जन्मदिन पर उसनके फैंस सोशल मिडिया में तस्वीर पोस्ट कर बर्थडे विश कर रहे है। रणवीर ना सिर्फ अपने प्रोफेशनल करियर में जबरदस्त हैं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी शानदार हैं। वे अपने परिवार और फैंस को लेकर काफी सजग रहते है .

बॉलीवुड के सिंबा रणवीर सिंह जो अपने स्टाइलिश कपड़ों और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों में एक अलग जगह बनाई है। रणवीर सिंह अपने किरदार को लेकर काफी मेहनत करते हैं। इसी के चलते बॉक्स ऑफिस में उनकी फिल्में अब तक हिट होते नजर आई है। रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है आइए जानते हैं रणवीर सिंह की कौन कौन सी फिल्म जबरदस्त हिट रही।

पद्मावत

फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह के किरदार को काफी पसंद किया गया था। जबकि उन्होंने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया था। और बॉक्स ऑफिस में 228 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

सिंबा

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की किरदार में नजर आए। यह फिल्म एक्शन और एनर्जी के चलते बॉक्स ऑफिस में 239.84 करोड रुपए कलेक्ट किए।

बाजीराव

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी रोमांच और मोहब्बत की जबरदस्त दास्तां सुनाने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस में 183.75 करोड रुपए कमाए। इसी तरह गाली बॉय का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने फिल्म गली ब्वॉय में जबरदस्त एंट्री करते हुए। ऑस्कर के लिए यह फिल्म भेजा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023