रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला दलाल समेत 7 गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने छापा मारकर 1 महिला दलाल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला दलाल कोरबा में पार्षद चुनाव भी लड़ चुकी है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह घटना न्यू राजेन्द्र नगर थाना की है, जहां पुलिस ने महावीर नगर स्थित प्रेम पार्क अपार्टमेंट में बीते मंगलवार की देर रात रेड की। रेड में तीन लड़कियां तीन पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों में एक लड़की मध्यप्रदेश के शहडोल, एक रायपुर और एक बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए ग्राहक अशोक दास, मो. रजा अंसारी और मो. तैय्यब रायपुर के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023