सीएम बघेल ने कर्मचारियों को दी सौगात,पदस्थापना के साथ वेतन वृद्धि ,आदेश जारी

रायपुर। सीएम बघेल ने मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और पदस्थापन की सौगात दी है। इन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने जा रही है । जिसे लेकर कर्मचारियों के बीच में खुशी का माहौल बना हुआ है।
राज्य सरकार ने सोमवार को मंत्रालय सेवा के सहायक ग्रेड 2 के 24 कर्मचारियों को ग्रेड 1 में पर पदस्थापना दी है। ग्रेड-1 में पहुचने वाले कर्मचारियों को अब लेवल-9 के तहत 38100 से 120400 वेतन प्राप्त होगा वही ग्रेड 3 के कर्मचारियों को ग्रेट 2 में प्रमोशन दिया गया। ग्रेड-2 में प्रमोट होने वाले कर्मचारियों को लेवल-6 के तहत 25300- 80500 का वेतन प्राप्त होगा ।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023