AMBIKAPUR | श्रमिकों से भरी बस पलटने से 1 महिला श्रमिक की मौत, 10 लोग घायल जिसमें 4 की हालत गंभीर

अंबिकापुर: कोरबा से मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गयी । बस के पलटने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी, वहीं 10 श्रमिक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर लखनपुर के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के यह हादसा हुआ। बस तेज रफ्तार से चल रही थी जैसे ही वह लखनपुर पहुंची वहां कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गयी। बस के हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मृतक महिला श्रमिक की पहचान नहीं हो पायी है। बस में 50 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। लोगों ने बताया कि बस चालक को झपकी आने के बाद यह हादसा हुआ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023