GARIYABAND | 13 लाख के 1 क्विंटल 26 किलो गांजे के साथ बोलेरो जप्त

  • नशे के खिलाफ अभिनय में जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • छुरा के सारागांव में पकड़ा गया गांजा, बोलेरो जप्त
  • तस्करों को पकड़ने के प्रयास में जुटी पुलिस

गरियाबंद: नशे के खिलाफ एसपी भोजराम पटेल द्वारा छेड़े गए अभियान में यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा शायद ही कभी जिले में पकड़ाया हो। जिला पुलिस की टीम ने गांजा तस्करों का पीछा किया, तस्कर अपने आप को फंसता देख वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। वाहन में 13 लाख रुपए का 1 क्विंटल 26 किलो गांजा बरामद करने में गरियाबंद पुलिस को सफलता मिली है। इतने बड़े पैमाने पर गांजा ले जाने वाले तस्करों को पकड़ने पुलिस ने जिले की सीमाओं में नाकाबंदी कर रखी है। वही ऐसी आशंका है कि उड़ीसा से यह गांजा छुरा के रास्ते रायपुर ले जाया जा रहा था।

कुछ समय पहले तक तस्करों के लिए जो रास्ते तस्करी कार्य के लिए माकूल माने जाते थे अब नए पुलिस अधीक्षक के नसे के पदार्थों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के चलते वही रास्ते तस्करों के लिए सबसे अधिक जोखिम भरे हो गए हैं। राजधानी तक उड़ीसा का गांजा पहुंचाने पहले देवभोग या छुरा का मार्ग तस्कर उपयोग किया करते थे, मगर लगातार गस्त संदिग्ध की तलाशी अभियान के चलते जिला पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। कल 13 किलो गांजा पकड़ने के बाद आज उस से 10 गुना अधिक 126 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है।

सीमाओं पर विशेष निगाह रखी जा रही है- भोजराम पटेल

भोजराम पटेल
पुलिस अधीक्षक
गरियाबंद

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल से चर्चा करने पर वे कहते हैं कि गरियाबंद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और सीमाओं पर विशेष निगाह रख जा रही है इसी कड़ी में पुलिस गश्ती वाहन लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं गश्ती दल को देखकर एक बोलेरो वाहन भागने का प्रयास किया और सारागांव के पास चालक वाहन छोड़कर भाग गया इस संबंध में जब वाहन की तलाशी ली गई तो इसमें एक किव्टल 26 किलो गांजा पाया गया जो लगभग 13 लाख रुपया है इस पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन और चेसिस नंबर गलत हो सकता है इस संबंध में खोजबीन कर रही है ऐसा अनुमान है बड़े गाजाँ तस्कर भी गिरफ्त में आ सकते है हमारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस डी ओपी थाना प्रभारी सभी सक्रियता से जुटे हुए हैं जिसका परिणाम है कि जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023