RAIPUR | 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, घर में ही रहने वाले अंकल ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर: उरला में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी दुष्कर्म का शिकार हो गयी। उसके घर में रहने वाले अंकल ने ही उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस में मामला दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला उरला थाना का है।

क्या है मामला
15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ उरला मंे रहती है। किशोरी के पिता नहीं है इसलिए उसकी मां घर चलाने के लिए मजदूरी का काम करती है। वे लोग मूलतः रांची के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले महिला के ही गांव का चंद्रशेखर चैधरी मजदूरी करने रायपुर आया और साथ रहने लगा। आज जब पीड़िता की मां मजदूरी करने बाहर गयी तब दोपहर को आरोपी घर पहुंचा और किशोरी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

डरी सहमी किशोरी ने अपनी मां के घर आने का इंतजार किया। जब शाम को पीड़िता की मां घर लौटी तो उसने आरोपी की करतूत बता दी। दोनों ने उरला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023