महिला के सामने 16 पुरूषों को फांसी पर लटकाया गया, दहशत से हो गयी महिला की मौत, फिर भी उसके शव को तख्ते पर लटका कर औपराकिता की गयी पूरी

नई दिल्ली: देश में इस वक्त शबनम की फांसी को लेकर चर्चाएं जोरो पर है द्य लेकिन सच्चाई ये है कि फिलहाल शबनम की फांसी दूर-दूर तक होती नजर नहीं आ रही है। इसकी मुख्य वजह है सलीम द्य सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के मुताबिक एक ही जुर्म में अगर एक से ज्यादा लोग शामिल हों तो दोनों को सजा अलग-अलग नहीं दी जा सकती।

यहीं मामला फंसा हुआ है। लेकिन इस बीच ईरान से फांसी की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दुनिया का ये शायद पहला ऐसा मामला होगा, जब फांसी के तख्ते पर चढ़ने से पहले फांसी पाने वाली की दहशत से मौत हो गई। लेकिन उसकी मौत के बाद भी कानून के नाम पर उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटकाया गया।

फांसी की प्रतीक्षा कर रही एक महिला को घातक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। दरअसल महिला के सामने ही 16 पुरुषों को फांसी पर लटकाया गया और यह देखकर उसकी हालत खराब हो गई और हार्ट अटैक आने से महिला की मौत हो गई। लेकिन क्रूर कानून ऐसा था कि महिला की मौत के बाद भी उसके जिस्म को फांसी पर लटकाया गया और सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फांसी के फंदे से शव को निकाला गया। यह मामला ईरान का है जहां जहरा इस्माइली को उसके पति अलिर्जा जमानी की हत्या का दोषी ठहराया गया था और इसके बाद उसे रजाईशहर जेल में फांसी की सजा दी गई थी।

खबर के मुताबिक ईरान की राजधानी तेहरान में पिछले हफ्ते एक साथ 17 लोगों को फांसी की सजा दी गई। फांसी की सजा पाने वालों में 17 पुरुष और एक महिला शामिल थे। महिला को सबसे अंत में फांसी दी जानी थी और उससे पहले 16 लोगों को उसके सामने फांसी दी जानी थी। लेकिन अभी चार ही लोगों को फांसी दी गई थी महिला को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी ईरान के क्रूर कानून ने मुर्दा शरीर को भी नहीं छोड़ा और मुर्दा जिस्म को फांसी पर लटकाया गया फिर कुछ सेकेंड तक लटकार नीचे उतार दिया गया।

ये भी पढ़े रू पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, बंगाल में 6-8 चरण में हो सकता है चुनाव , म्ब्प् शाम 4.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बच्चों की मां को अपने पति की हत्या का दोषी ठहराया गया था। महिला का पति खुफिया मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी थे। महिला के वकील, ओमिद मोरडी ने दावा किया कि उनके पति ने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी दोनों के लिए अपमानजनक व्यवहार किया था और उनके साथ मारपीट करता था द्य इसके बाद आत्मरक्षा में महिला ने जो कदम उठाया उसमें गलती से पति की मौत हो गई। लेकिन अदालत ने जारा के वकील की दलील नहीं मानी और पिछले बुधवार को मुर्दा जारा की लाश को भी फंदे से लटका दिया द्य

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023