RAIPUR | क्वींस क्लब मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपी महिला ने ही पार्टी के लिए बुक कराया था क्लब

रमेश गुप्ता
रायपुर:
लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी और फायरिंग मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ती जा रही है। तेलीबांधा पुलिस ने 2 और आरोपियों को धर दबोचा है। इस तरह अब तक क्वींस क्लब मामले में 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। तेलीबांधा पुलिस ने विक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का सिंह और शुभांगी मांडविया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया । आपको बता दें इससे पहले पुलिस ने बीते शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाओं में से ही एक ने पार्टी के लिए क्वींस क्लब को बुक करवाया था। ज्ञात हो कि पार्टी के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी हितेश पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023