COVID-19 UPDATE | राजधानी में मिले 65 नए करोनो पाॅजीटिव, 40 CRPF के जवान भी शामिल

रायपुर: कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। रविवार को दोपहर तक 65 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जिसमें सबसे अधिक संख्या सुरक्षाबल के जवानों की बतायी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार तुलसी बाराडेरा के सीआरपीएफ के 32 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं आरंग के 8 जवानों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आयी है। वहीं 6 विदेश से लौटे लोगों के संपर्क में आए 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों के परिजनों का भी टेस्ट किया जा रहा है। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023