Accident | कार और टंपर की टक्कर से 7 लोगों की मौत, 5 लोग बुरी तरह से घायल, पीएम और सीएम ने जतायी संवेदना

सतना: कार और डंपर में टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं कई लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग कार में सवार होकर पन्ना से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी रीवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा रेरूआ मोड़ पर हुआ, जहां डंपर और कार आपस में टकरा गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश के सतना में हुई दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सतना के नागौद में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023