राजधानी में मिले 9 कोरोना मरीज, 500 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

रायपुर। राजधानी में आज 9 कोरोना मरीज मिलने के बाद यह आंकड़ा 500 पार कर गया है। मिली जानकारी के अनुसार इन में एक डॉक्टर, एक कॉन्स्टेबल, एक ग्रहणी और होटल कर्मचारी शामिल है। बीते 24 घंटे में ही प्रदेश में 106 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को सिमरन सिटी मठपुरैना, बेबीलाॅन होटल की 2 कर्मचारी, बिरगांव फूल चैक से एक अभनपुर से 1 व श्रीनगर से एक और बाकी तीन अर्बन इलाके से मिले हैं। बीते 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में 106 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। 84 मरीजों को स्वास्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक 3027 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसमें से 2728 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं। वहीं अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी में 501 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 233 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी राजधानी में एक्टिव केसेस की संख्या 263 है, वहीं 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023