मौत के मामले में पुलिस ने मुर्गे के लिए आयी थाने, अब कोर्ट के सामने किया जाएगा पेश, जानिए क्या है पूरा मामला

तेलंगाना: एक व्यक्ति के मौत के मामले में पुलिस ने मुर्गे को थाने में ले आयी है। दरअसल जगतियाल के येल्यम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई के दौरान एक मुर्गे न 45 वर्षीय टी. सतीश पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। पुलिस इस मामले में मुर्गे को अरेस्ट कर लिया है और अब कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार मुर्गे के पैर से चाकू बंधा था। जिसे सतीश के पेट और जांध के बीच के हिस्से पर घाव हो गया। बताया जा रहा है कि मुर्गा पैर में चाकू बंधा होने की वज से छटपटा रहा था। जिसके बाद उसने थानुगुला में रहने वाले सतीश पर हमला कर दिया। सतीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि मुर्गों की लड़ाई पर बैन है लेकिन मंदिर में इसे अवैध रूप से कराया जा रहा था। इस मामले के बाद पुलिस ने मुर्गे को गोल्लापल्ली के थाने ले आयी। यहां पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया और उसे समय-समय पर दाना-पानी भी दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मुर्गे को अरेस्ट नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी। जज के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023