RAIPUR | मछलियों से भरा वाहन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा, लोगों ने जमकर उठाया मौके का फायदा

रायपुर: राजधानी मंे उस समय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जब अचानक मछली से भरा एक वाहन सड़क पर ही पलट गया। पूरी मछलियां सड़क पर बिखर गयी और लोग उसे लेने के लिए दौड़ पड़े। जिसको जानकारी मिली वही बर्तन लेकर दौड़ने लगा। यह खबर फैलने में देर नहीं लगी और लोगो की बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना मंदिर हसौद की है।

मिली जानकारी के अनुसार मछलियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पलट गया, जिससे उसमंे भरी मछलियां सड़क पर ही बिखर गई। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद की पुलिस पहुंची और भीड़ को भगाया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुचंने के पहले ही कई लोग मछलियां बटोर चुके थे। कई लोग ने इस दिलचस्प घटना का विडियो भी बना लिया, जो बेहद वायरल हो रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023