RAIPUR | ओपी चौधरी के साथ अभिषेक सिंह ने लिया गुपचुप का मजा, कहा- रायगढ़ के गुपचुप बड़ जोरदार हे, तीखा मज़ेदार

रायपुर: इन दिनों प्रदेश के सियासी लोगों में छत्तीसगढ़िया अंदाज दिखाने का ट्रेंड चल पड़ा है। अब अभिषेक सिंह भी इस कतार में उतार आए हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही तस्वीरें, वीडियो शेयर किए। अभिषेक सिंह रायगढ़ गए हुए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद गुपचुप का मजा लेते दिखे। गुपचुप खाने के बाद अपने एक्सपीरियंस को उन्हाेंने छत्तीसगढ़ियां अंदाज में बयां किया।

अभिषेक सिंह ने लिखा- रायगढ़ के गुपचुप बड़ जोरदार हे, तीखा मज़ेदार । आज कारगिल चऊक के सजन चाट भंडार में ओपी भईया अऊ कार्यकर्ता मन संग बढ़िया चटर पटर गुपचुप खाए के बाद इतवार बन गे हमर मन के।

अभिषेक सिंह रायगढ़ जिले के भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय रायगढ़ में प्रदेश महामंत्री ओपी. चौधरी और सहप्रभारी विकास महतो के साथ स्थानीय नेताओं की बैठक ली। क्षेत्र में भाजपा के वोट शेयर बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की सक्रिया बढ़ाने जैसे मसलों पर ये बैठक केंद्रित रही।

अभिषेक सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वीणा सिंह के पुत्र हैं। राजनांदगांव (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से संसद रह चुके हैं । वे मई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2019 में दोबारा हुए लोकसभा चुनाव में अपनी ये सीट नहीं बचा पाए थे उन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट नहीं दिया था। अभिषेक एनआईटी रायपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी कर चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023