BILASPUR | मानसिक रूप से कमजोर महिला के बलात्कार में आरोपी व महिला गिरफ्तार, हैरान कर देगी यह घिनौनी हरकत, 1 साल पुलिस को मिली सफलता

तखतपुर: मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी और उसका सहयोग देने वाली महिला को पुलिस ने 1 साल पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी थी कि वह जरहागांव के नदी किनारे झोपड़ी बनाकर छिपा हुआ। जिसके बाद दबिश देकर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2020 को तखतपुर में रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले विकास तिवारी उर्फ पप्पू ने बलात्कार किया। यही नहीं उसके इस कृकृत्य में उसकी एक और पड़ोसी मधु श्रीवास ने भी साथ दिया था। रेप की एफआईआर पीड़िता की चाची ने लिखाई थी। मामला दर्ज होने के बाद तखतपुर की पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। पर आरोपी अपना ठिकाना हमेशा बदल लेते थे।

एक बार मुखबिरों ने सूचना दी कि आरोपी मुंगेली में अपने रिश्तेदार के घर छुपे हुए हैं लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तब तक वह दोनों फरार हो गए थे। जिसके बाद मुखबिर ने सूचना दी कि वह तालाब के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं, तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विकास और मधु को गिरफ्तार कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023