Bilaspur | 8 साल बाद लौटी पत्नी ने पुराने विवाद पर पति को लात-घूंसों से पीटा, दामाद ने भी दिया साथ, ईंट से मारकर फोड़ा सर

बिलासपुर: 8 साल बाद अपने पति से मिल रही पत्नी ने एक बार फिर पुरानी बातों को छेड़ा। जब पति से विवाद शुरू हुआ तो वह गालियां देने लगी। जिस पर पति ने आपत्ति दर्ज करायी। यह बात पत्नी को इनती नागवार गुजरी की उसने सारे साल अपने पति की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। ससुर की पिटाई करने में दामाद भी शामिल हो गया और्र इंट से उसका सिर फोड़ दिया। आस-पास के लोगों ने अधेड़ की जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार जगमल चैक मांडवा बस्ती निवासी में रहने वाला 50 वर्षीरू राजू यादव मजदूरी करता है। उसकी पत्नी अंजू उसे छोड़कर अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती है। 20 दिसंबर को अंजू अपने दामाद राज विश्वास के साथ राजू के घर जा रही थी, रास्ते में ही उन्हें राजू मिल गया। किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी। पहले तो अंजू गालियां देने लगी फिर उसका गुस्सा इतना बढ़ा कि वह दामाद के साथ मिलकर राजू की पिटाई करने लगी।

राजू को पिटता देख आस-पास के लोग बीच-बचाव करने आ गए और राजू को घायल अवस्था में छोड़कर अंजू और राज विश्वास वापस चले गए। पिटाई के बाद से राजू की तबीयत खराब हो गयी तो उसने कुछ दिन आराम किया और मंगलवार शाम को पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023