POLITICS | आखिर क्या कहा दिग्विजय सिंह ने ऐसा कि ज्योतिरादित्य ने जोड़ लिए हाथ, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज चैथा दिन है। विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रही हैं। राज्यसभा में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना और किसान आंदोलन पर मोदी सरकार के लिए जमकर बैटिंग करते नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के अपने पुराने साथियों को भी सुना दिया। हालांकि जब कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बोलना शुरू किया तो सिंधिया ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए। जानिए आखिर क्या था पूरा मामला…

बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जब कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने कहा- सभापति महोदय! मैं आपके माध्यम से सिंधिया जी को बधाई देना चाहता हूं, जितने अच्छे ढंग से वे यूपीए सरकार में सरकार का पक्ष रखते थे उतने ही अच्छे ढंग से आज उन्होंने भाजपा का पक्ष रखा है। आपको बधाई हो, वाह जी महाराज वाह!

दिग्विजय सिंह की इस बात पर मुस्कुराते हुए सिंधिया ने हाथ जोड़ लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह से कहा, सब आपका ही आशीर्वाद है। इसके बाद राज्यसभा में ठहाके गूंजने लगे।

सिंधिया की बात का मुस्कुराते हुए दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा- श्हमेशा रहेगा, आप जिस पार्टी में रहें, आगे भी जो हो, हमारा आशीर्वाद आपके साथ था, है और रहेगा।श्

सिंधिया ने अपने संबोधन के दौरान इशारों में इमर्जेंसी का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, श्एक व्यक्ति के अनुरोध पर पूरी जनता ने स्वेच्छा से लॉकडाउन का पालन किया, वहीं 1975 में एक वह लॉकडाउन भी था, जो लोगों पर थोपा गया था। उस दौरान पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था। यह बात जितना मैं यहां खड़ा होकर कहता था, उतना ही उतना ही वहां खड़ा होकर कहता था। सत्य आखिर सत्य ही होता है।श्

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023