RAIPUR | घरेलू विवाद के बाद गुस्साए पति ने महिला पर डाला कैरोसीन, माचिस जलाने ही वाला था कि….

रायपुर: पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, पति को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने के लिए उस पर कैरोसीन डाल दिया। डरी-सहमी महिला भागते हुए थाने पहुंची और पुलिस से सहायता मांगी। पुलिस महिला की शिकायत पर जब पति को पकड़ने पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांधी चैक निवासी रामबाई देवांगन का उसके पति अशोक देवांगन के साथ घरेलू विवाद हुआ। अशोक ने ताव में आकर उसे खूब पीटा और मारने की नियत से उस पर कैरोसीन डाल दिया। किसी तरह रामबाई उसे धक्का देकर वहां से भागी और सीधे थाने पहुंच गयी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस वहां पहुंची और पति को ढूंढने लगी। पर पति अशोक देवांगन मौके से फरार हो गया था। पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी का जी रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023