BIRTHDAY SPL | आलिया भट्ट को नहीं है इस देश में वोट देने का अधिकार, शादी के बाद हो जाएगा इस समस्या का हल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को 29 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल काफी जीता है। अपने करियर में उन्होंने इतनी बेहतरीन फिल्में दी हैं कि उन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हसीन अदाकार को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं मिला है और कारण जानकर तो शायद आप हैरान ही रह जाएंगे।

विदेशी हैं आलिया
आलिया भट्ट का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। आलिया की नानी जर्मन हैं और नाना कश्मीरी पंडित. आलिया के जन्म के वक्त सोनी राजदान यूके अपनी मम्मी के पास चली गई थीं और वहीं आलिया भट्ट का जन्म वहां हुआ था। इसी वजह से आलिया ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। आलिया की मम्मी सोनी राजदान भी ब्रिटिश नागरिक हैं। इसलिए आलिया को देश में वोट देने का अधिकार नहीं हैं क्योंकि कागजों में वो विदेशी हैं। हालांकि, अगर वो रणबीर कपूर के संग शादी कर लेती हैं तो उन्हें भारतीय होने के अधिकार जरूर मिल जाएंगे।

पहली फिल्म के लिए वजन किया था कम
आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मशहूर फिल्‍म फिल्ममेकर महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ। आलिया की छोटी बहन शाहीन भट्ट है, इसके अलावा पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई-बहन हैं। वह पहली बार साल 1999 में आई अपने पिता की थ्रिलर फिल्म संघर्ष में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पर्दे पर दिखाई दी थीं। उस वक्त आलिया सिर्फ 6 साल की थीं। लेकिन बतौर अभिनेत्री उनके करियर की शुरूआत साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी। इस फिल्म के लिए आलिया ने 400 से 500 लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया था और सेलेक्ट होने के बाद लगभग 16 किलो वजन कम किया था।

एक्ट्रेस का है अपना प्रोडक्शन हाउस
आलिया भट्ट ने अपने अब तक के करियर में हाईवे, उड़ता पंजाब, राजी, गली ब्वॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आलिया ना सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी हैं। आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस का नाम है एटर्नल सनशाइन है और इसके अंतर्गत वो एक फिल्म भी कर रही हैं जिसका नाम है डार्लिंग्स।

आलिया की फिल्में
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इस साल कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं। मार्च 2022 में ही एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। वहीं आलिया भट्ट साल के अंत तक बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023