ANIMALISM | पत्नी के मायके जाने से बिफरा पति, तलवार से काट दिए स्तन और नाक, गुप्त अंगों को भी नहीं छोड़ा

मालवा: उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने मायके परिवारवालों से मिलने जाना चाहती थी। इस बात से पति इनता बिगड़ गया कि उसने सीधे तलवार चलानी शुरू कर दी। उसने इतनी बेरहमी से वार किए कि पत्नी को मौत के घाट उतारने से भी वह पीछे नहीं हटा।

मामला मध्यप्रदेश के मालवा जिले का है। विद्यानगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने तलवार से अंधाधुन वार किए। वार इतना भयंकर था कि एक ही बार में उसने पत्नी का स्तन और नाक काट दिया। उसके बाद भी वह नहीं रूक। अपनी पत्नी को खतरनाक सजा देने के इरादे से वह ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसने महिला के चेहरे समेत गुप्त अंगों पर भी बेरहमी से वार किया।

तलवार की वार से महिला की नाक, जुबान, सीने, गुप्त अंगों पर गहरे जख्म आए हैं। इस घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया है। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला राधाबाई के साथ बुरी तरह मारपीट भी की गयी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023