RAIPUR | लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने पुलिस के साथ आर्म्स फोर्स ने किया फ्लैग मार्च, लोगों को ये दी चेतावनी

रायपुर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टरों ने अलग-अलग जिलों में लाॅकडाउन घोषित किया है। राजधानी में बुधवार से ही लाॅकडाउन शुरू हो गया। आपको बता दें कि इस दफे लाॅकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। लोग बेवजह घरों से न निकले और लाॅकडाउन का नियमानुसार पालन हो इसलिए पुलिस और जिला प्रशासन की 18 गाड़िया फ्लैग मार्च करती हुई शहर के कई इलाकों से निकली।

बता दें कि इस फ्लैग मार्च में पुलिस के जवान के साथ आम्र्स फोर्स के कमांडो भी शामिल थे। कलेक्टर और एसपी भी इस मार्च में शरीक हुए। मार्च के दौरान अधिकारियों ने लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करने और कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह भी दी। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि शासकीय आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शहर में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए 1200 जवान लगे हुए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023