ASI पर भड़की भीड़, गांव में दौडा-दौड़ा कर पीटा, हाथ जोड़कर विनती करता रहा पुलिसकर्मी, ये थी वजह

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में पुलिस की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। मामला बुधवार के देर शाम का है जहां केवटी थाना की पुलिस शाम के गश्ती के लिए निकली थी। इसी दौरान बाढ़ पोखर स्थित स्कूल के पास केवटी पुलिस गाड़ी से एक व्यक्ति को धक्का लगा और वो घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए सीएचसी केवटी में भर्ती कराया गया है। घायल शख्स का नाम लालगंज निवासी 30 वर्षीय संजय चैपाल बताया जा रहा है जो सब्जी खरीदकर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे का बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और हाथापाई करने लगे।

ग्रामीण का पुलिस के प्रति इतने गुस्से में थे कि केवटी थाना के एएसआई चिरंजीव तिवारी के साथ लोग धक्का-मुक्की करने लगे। इतने ही नहीं कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस कर्मी हाथ जोड़कर विनती करता रहा लेकिन ग्रामीणों ने सड़क पर गिरा गिरा कर लात-जूतों से जमकर मारा। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घायल युवक संजय चैपाल ने बताया की जब वह बाजार से घर शब्जी लेकर लौट रहा था तब पीछे से पुलिस गश्ती जीप ने टक्कर मार दी। वह वहीं पर गिर गया। स्थानीयों लोगों की मदद से उसे केवटी सीएचसी लाया गया जहां इलाज चल रहा है। संजय चैपाल को कमर में चोट लगी है जिसका डॉक्टर इलाज कर रहे है।

मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी बाबू राम ने केवटी थाना अध्यक्ष को कानून संगत कारवाई का आदेश देते हुये प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट के दोषी लोगों पर कारवाई करने का निर्देश दिया है। अब पुलिस से मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023