Assaulted | विधवा महिला और दिव्यांग पुरूष का सिर मुंडाकर पहनाई जूतों की माला, महिला के दो रिश्तेदार हुए गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक विधवा महिला और एक दिव्यांग शख्स का सिर मूड़ाकर, उनका मुंह काला किया गया और फिर उन्हें जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव घुमाया गया। यह घटना कन्नौज में हुई है, आरोप है कि इसके पीछे महिला के रिश्तेदारों का ही हाथ है.

मिली जानकारी के अनुसार 37 की महिला के पति ने दो महीने पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद 40 साल का दिव्यांग व्यक्ति उसकी मदद किया करता था। दोनों दोस्त थे। उन दोनों की मित्रता से महिला के रिश्तेदारों को दिक्कत थी, जिसके बाद उन्हें अपमानित करने के लिए गांववालों के सामने यह शर्मनाक हरकत की गयी।

इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमंे महिला और दिव्यांग शख्स का सिर मूड़ दिया गया है और उनके मुंह पर कालिख लगाकर उन्हें गांव की एक पतली गली से घुमाया जा रहा है। इसके साथ ही वहां एक बड़ी भीड़ भी है, जो उनके साथ चल रही है। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और बच्चे चलते दिख रहे हैं, जिनमें बहुत से लोग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में महिला को दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले एक एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आठ लोगों का नाम दर्ज किया गया है। इनपर प्रताड़ना देने और दुख पहुंचाने के आरोप हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023