Raipur | विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, जान बचाकर पहुंची पुलिस के पास, चरित्र पर करता था संदेह

धरसींवा: चरित्र संदेह में आज एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर बेहद संदेह करता है और उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार को भी पति ने चरित्र संदेह को लेकर विवाद किया और उसके बाद उसके ऊपर मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास किया।

महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाकर दोनों बेटियों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गयी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023